बिलासपुर में किन्नर की बेरहमी से हत्या से फैली दहशत..सड़क किनारे मिला शव, साथियों पर उठे सवाल

बिलासपुर :  सकरी थाना क्षेत्र के जोंकी गांव में एक किन्नर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान तनु खान किन्नर के रूप में की गई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या से पहले मृतक के साथ मारपीट की गई और इसके बाद गला दबाकर उसकी जान ले ली गई। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया, जहां से मामले का खुलासा हुआ।

हत्या के पीछे की वजह तलाश रही पुलिस, साथियों पर शक

घटना को लेकर शुरुआती जांच में साथी किन्नरों पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है। हालांकि अभी तक हत्या की वजह और वारदात में शामिल लोगों को लेकर पुलिस की ओर से कोई अंतिम पुष्टि नहीं की गई है।पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। आपसी विवाद, रंजिश समेत अन्य कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू हुई जांच प्रक्रिया

सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं।अधिकारियों के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की पूरी कहानी और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

  • Related Posts

    मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान का किया लोकार्पण ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत…

    Read more

    राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

    बेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्मेलन की सफलता के लिए दी अग्रिम शुभकामनाएं प्रदेशभर…

    Read more