
रायपुर : राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद को लेकर विवाद एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। पूर्व अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और नवनियुक्त अध्यक्ष ममता साहू के बयानों के बाद मामला अब कानूनी और प्रशासनिक बहस का विषय बन गया है। दोनों पक्ष अपने-अपने दावे पर कायम हैं, जबकि पूरा मामला पहले से हाईकोर्ट में लंबित है।




