रायपुर : ’मुख्यमंत्री ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की’

रायपुर, 11 मई 2026

 ’मुख्यमंत्री ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की’

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने महादेव से राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
इस दौरान कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय आज हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर महादेव घाट में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होने पहुंचे थे।

Related Posts

युवा संगठन में बड़ा बदलाव, नई जिम्मेदारियों के साथ सामने आई अहम सूची

गरियाबंद।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की सहमति से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के संभाग प्रभारी-सहप्रभारी, जिला प्रभारी-सहप्रभारी तथा विभिन्न जिलों के संगठनात्मक पदाधिकारियों की…

Read more

विदेशी कारोबार का सपना दिखाकर लगाया करोड़ों का जाल, चार साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा बड़ा आरोपी

 महासमुंद : पुलिस ने साइबर ठगी के बहुचर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब चार साल से फरार आरोपी आकाश शर्मा को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी…

Read more