रायपुर : यूपीएससी अभ्यर्थियों को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दीं हार्दिक शुभकामनाएं

रायपुर, 24 मई 2026 : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित हो रहे सभी अभ्यर्थियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अभ्यर्थियों के नाम जारी अपने संदेश में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यूपीएससी केवल एक प्रतियोगी परीक्षा नहीं है, बल्कि यह आपकी लगन, कड़े अनुशासन और दृढ़ संकल्प की भी परीक्षा है। उन्होंने अभ्यर्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा आपने इस मुकाम तक पहुँचने के लिए लंबे समय तक कठिन परिश्रम और निष्ठा से तैयारी की है। अब समय पूरे आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ परीक्षा कक्ष में बैठने का है।

वित्त मंत्री ने जीवन के व्यावहारिक दर्शन को साझा करते हुए कहा कि जीवन में आने वाली हर चुनौती व्यक्ति को अधिक सक्षम, परिपक्व और अनुभवी बनाती है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के तनाव से दूर रहकर, स्वयं पर अटूट विश्वास रखते हुए पूरी एकाग्रता और धैर्य के साथ परीक्षा देनी चाहिए। श्री ओपी चौधरी ने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनका यह कड़ा परिश्रम निश्चित रूप से उनकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Related Posts

बिलासपुर में किन्नर की बेरहमी से हत्या से फैली दहशत..सड़क किनारे मिला शव, साथियों पर उठे सवाल

बिलासपुर :  सकरी थाना क्षेत्र के जोंकी गांव में एक किन्नर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और आक्रोश का…

Read more

कर्मचारियों के भरोसे को नई मजबूती दे रही ऋण योजना, छत्तीसगढ़ में सुशासन का बन रहा नया मानक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कर्मचारी कल्याण और प्रशासनिक सुधार को नई दिशा देने वाली एक महत्वपूर्ण पहल तेजी से अपनी पहचान बना रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू…

Read more