रायपुर : सेवा सेतु से बेटे का निवास प्रमाण पत्र घर के पास ही हुआ तैयार

रायपुर, शासन की डिजिटल पहल सेवा सेतु आम नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं को पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और सुलभ बना रही है। इसी सुविधा का लाभ उठाते हुए कोण्डागांव के बंधापारा निवासी श्री रेखलाल साहू ने अपने पुत्र मयंक साहू का निवास प्रमाण पत्र बिना अनावश्यक भागदौड़ के सहजता से बनवा लिया।

श्री रेखलाल साहू ने बताया कि उनके बेटे मयंक के विद्यालय में प्रवेश एवं अन्य शासकीय कार्यों के लिए निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। पहले ऐसे दस्तावेज़ बनवाने के लिए कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और श्रम दोनों अधिक लगते थे। इसी दौरान रेखलाल साहू को सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी मिली। उन्होंने निकट स्थित सेवा केंद्र में जाकर आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ ऑनलाइन आवेदन किया। ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रही। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद निर्धारित समय-सीमा में मयंक का निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद विद्यालय में आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी हो सकीं और अन्य शासकीय कार्यों में भी सुविधा मिली।
रेखलाल साहू ने बताया कि सेवा सेतु के कारण उन्हें न तो बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़े और न ही अनावश्यक समय व्यर्थ हुआ। यह व्यवस्था आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है, जिससे सरकारी सेवाएं अब लोगों के और अधिक करीब पहुंच गई हैं। अब सेवा सेतु ने दस्तावेज़ बनवाने की प्रक्रिया को आसान और भरोसेमंद बना दिया है। उन्होंने अन्य नागरिकों को भी इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए नागरिक हित में ऐसी जनहितकारी व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    चार साल तक बीमा दावा लटकाने पर सरकार सख्त, ओरिएंटल इंश्योरेंस तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

    रायपुर। शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निपटारे में चार साल से ज्यादा की देरी पर छत्तीसगढ़ शासन ने कड़ा कदम उठाया है। विमानन संचालनालय ने द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी…

    Read more

    नवरात्रि में सुबह नहीं मिलेगा वक्त, तो ऐसे बनाएं 7 झटपट व्रत वाले नाश्ते

    Quick Fasting Breakfast Ideas: नवरात्रि के दौरान सुबह की शुरुआत पूजा-पाठ और घर के जरूरी कामों से होती है। इसके बाद ऑफिस, कॉलेज या दूसरे कामों के लिए निकलने की जल्दी…

    Read more