स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय कांकेर में राजस्व मंत्री वर्मा करेंगे ध्वजारोहण

कांकेर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा कांकेर जिला मुख्यालय के नरहरदेव हाइयर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वाजारोहण करेंगे। मंत्री वर्मा परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद परेड का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। कार्यक्रम में हर्ष फायर और मार्च पास्ट के बाद शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति तथा पुरस्कार वितरण किया जायेगा।

  • Related Posts

    Rajnandgaon Murder: बॉयफ्रेंड के प्यार में पत्नी बनी हैवान, पत्थर से कुचलकर की पति की हत्या, फिर रचा एक्सीडेंट का ड्रामा

    Rajnandgaon Murder: राजनंदगांव:  छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव से बड़े कांड का खुलासा हुआ है. दरअसल, पुलिस ने चिचोला के ग्राम महाराजपुर में एनएच-53 के पास गड्ढे में मिले युवक के शव…

    Read more

    राखी से पहले दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, दो मासूमों की मौत से दहल उठा छत्तीसगढ़

    सारंगढ़-बिलाईगढ़/धमतरी.  रक्षाबंधन से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में हुए दो दर्दनाक हादसों ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में तेज बहाव वाले नाले में बहने से 10…

    Read more