पोषण सप्ताह में गूंजा ‘पोषण युक्त टिफिन लाओ, दवा भगाओ’ का नारा

 

रायपुर। 1 तारीख से 7 तारीख तक चले राष्ट्रीय पोषण सप्ताह में उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल भाठागांव द्वारा स्वस्थ टिफिन को लेकर महा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अस्पताल की टीम ने आसपास के इलाकों, सरकारी स्कूलों एवं बस्तियों में जाकर लोगों को हेल्दी फूड की जानकारी दी। अभियान के दौरान डॉ. विनोद सिंह, डाइटिशियन मंजू झा ने बताया कि वर्तमान समय में जिस तरीके से कम उम्र में हार्ट अटैक, बीपी, शुगर जैसी बीमारियां लोगों में आ रही हैं, इसके पीछे मुख्य कारण खान-पान और दिनचर्या में बदलाव है। लोग अब घर के खाने की जगह जंक फूड और पैकेट बंद भोजन पर ज्यादा निर्भर हो गए हैं, जो धीरे-धीरे शरीर को बीमार बना रहा है। सप्ताह भर चले इस कार्यक्रम के अंतर्गत पहले दिन अस्पताल में पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई, दूसरे और तीसरे दिन भाठागांव रायपुर के आसपास के स्कूलों में बच्चों के टिफिन की जांच कर उन्हें हेल्दी टिफिन के टिप्स दिए गए। चौथे और पांचवे दिन बस्तियों में जाकर महिलाओं को कम तेल, कम नमक और मोटे अनाज के उपयोग के बारे में समझाया गया। छठे दिन अस्पताल में फ्री डाइट काउंसलिंग कैंप लगाया गया।

समापन दिवस पर प्रमुख बीमारी की वजह बताते हुए मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह एवं डाइटिशियन मंजू झा ने ‘पोषण युक्त टिफिन लाओ, दवा भगाओ’ का नारा देते हुए अस्पताल में कार्यरत 450 पैरामेडिकल स्टाफ को पोषण युक्त टिफिन की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. विनोद सिंह एवं डाइटिशियन ने हेल्दी प्लेट कैसी हो, इसकी जानकारी देते हुए लोगों को हेल्दी फूड से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आदर्श टिफिन में भुने चने, अंकुरित अनाज, पनीर, दलिया, ब्राउन राइस और मौसमी फल होना चाहिए। सप्ताह भर चले इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पैरामेडिकल टीम को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम में मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह, डाइटिशियन मंजू झा , डायरेक्टर नम्रता सिंह सहित पैरामेडिकल टीम उपस्थित रही।

  • Related Posts

    रायपुर : पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल डेका

    राज्यपाल ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में कन्या छात्रावास, मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का किया शुभारंभ रायपुर, 07 सितम्बर 2026 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज…

    Read more

    रायपुर : डिजिटल छत्तीसगढ़- अब ज़मीन के सीमांकन के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर

    नया मॉड्यूल 7 दिनों के भीतर लागू करने के निर्देश,पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन रायपुर, राज्य सरकार के राजस्व एवं भू-अभिलेख विभाग ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए ज़मीन…

    Read more