
रायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सोनमणि बोरा ने छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग के 18 अगस्त 2026 के आदेश के बाद उन्हें इस महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इससे पहले बोरा प्रमुख सचिव के रूप में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी था।








