सोने के बहाने डॉलर पर निशाना? समझिए पीएम मोदी की अपील के मायने

PM Modi Appeal: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश को लोगों से अपील कर सबको चौंका दिया. उन्होंने कहा कि अगले एक साल तक सोना मत खरीदें, फिर क्या पीएम मोदी की इन बातों को सुनते ही लोग तरह-तरह के कयास लगाना शुरू कर दिए. इसके अलावा पीएम मोदी ने पेट्रोल-डीजल और विदेशी यात्राओं को लेकर भी बातचीत की. जानें पीएम मोदी ने क्या कहा और लोगों से क्यों अपील की?

रविवार को पीएम मोदी ने जब देश के लोगों से सोना नहीं खरीदने और पेट्रोल-डीजल के उपयोग पर कमी करने की अपील की, तो यह सुनकर हर कोई हैरान रह गया. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि अगर विदेश यात्राओं का मन बना रहे हैं, तो अभी टाल दें. पीएम मोदी ने अपने बयान में मुख्य रूप से सोना और कच्चा तेल, खाद्य तेल को लेकर अपील की है. क्योंकि इन सामग्रियों के लिए भारत पूरी तरह से विदेशों पर आश्रित है.

कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल पार

दरअसल, मिडिल ईस्ट जंग की वजह से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है. कच्चे तेल की कीमतें लगातार आसमान छूती जा रही हैं. जहां जंग शुरू होने से पहले कच्चे तेल की कीमतें 75 डॉलर प्रति बैरल रही, तो वहीं अब 100 डॉलर प्रति बैरल की कीमत को पार कर गई है. भारत पूरी तरह से कच्चे तेल के लिए विदेशों पर आश्रित है. 85 प्रतिशत से ज्यादा कच्चा तेल विदेशों से आता है. इसके साथ ही कच्चे तेल को खरीदने के लिए करेंसी रुपए में नहीं बल्कि अमेरिकी डॉलर में देना पड़ता है. ऐसे में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से अतिरिक्त डॉलर खर्च करने पड़ते हैं.

पीएम मोदी ने की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने यही वजह रही कि लोगों से अपील की है कि वे गैर-जरूरी कार्यों पर खर्च बंद करें. क्योंकि जो जरूरी है, उसे तो रोका नहीं जा सकता है. इसलिए स्वैच्छिक चीजों पर कटौती करने की अपील की है. इस अपील के माध्यम से सरकार का मकसद है कि करेंट अकाउंट डेफिसिट को काबू में रखा जा सके. इससे क्या होगा कि जितना पैसा घर में आ रहा है, उससे ज्यादा बाहर नहीं जाएगा. सोना और विदेश यात्रा ऐसे खर्च हैं, जिन्हें टाला जा सकता है. क्योंकि सोने का आयात देश के व्यापार घाटे को बढ़ाता है. इसके अलावा पीएम मोदी ने वर्क फ्रॉम होम की बात कही है. ताकि अगर 20 प्रतिशत ऑफिस जाने वाले लोग भी घर से काम करना शुरू कर देंगे, तो पेट्रोल-डीजल की खपथ में भारी कमी आएगी.

Related Posts

सोना फिर चमका, क्या आगे और बढ़ेंगे दाम? खरीदारी से पहले जान लें आपके शहर का ताजा रेट

 Gold-silver Price Today: लगातार कई दिनों से जारी उतार-चढ़ाव के बीच आज सर्राफा बाजार से सोना खरीदने वालों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। सोने की कीमतों में हल्की तेजी…

Read more

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, क्या जल्द बदलेंगी कीमतें? जानिए आपके शहर में आज कितना है ईंधन का रेट

देशभर में शुक्रवार, 31 जुलाई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन दरों को पहले के स्तर पर…

Read more