दुकान खुली ही थी कि पलभर में हो गया बड़ा खेल, करोड़ों के जेवर लेकर आंखों के सामने गायब हुआ शातिर

 सरगुजा : जिले के सीतापुर में दिनदहाडे हुई एक दुस्साहसिक उठाईगिरी ने व्यापारियों की सुरक्षा पर सवाल खडे कर दिए हैं। व्यस्त बाजार में एक शातिर बदमाश ने ज्वेलरी कारोबारी की जरा सी लापरवाही का फायदा उठाते हुए सोने और चांदी के आभूषणों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बैग में रखे जेवरों की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड रुपये बताई जा रही है। पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

स्कूटी के पास रखा बैग बना बदमाश का निशाना

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 11:25 बजे काशी विश्वनाथ ज्वैलर्स के संचालक अरुण देव रोज की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे। दुकान की तैयारी के दौरान उन्होंने जेवरों से भरा बैग कुछ देर के लिए स्कूटी के पास रखा। इसी बीच वहां मौजूद एक अज्ञात युवक ने मौका देखकर बैग उठाया और कुछ ही सेकंड में वहां से निकल गया।

मुख्य मार्ग पर हुई वारदात से मचा हडकंप

घटना सीतापुर और अंबिकापुर को जोडने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर हाई स्कूल के पास स्थित ज्वेलरी दुकान की है। व्यस्त इलाके में इतनी बडी उठाईगिरी की खबर फैलते ही आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में हडकंप मच गया। दिनदहाडे हुई इस घटना ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खडे कर दिए हैं।

कैमरे में कैद हुआ संदिग्ध, तलाश तेज

वारदात के तुरंत बाद इसकी सूचना सीतापुर पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति जेवरात से भरा बैग लेकर जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    रायपुर में आज तीन प्रमुख आयोजनों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जानिए कहां और कितने बजे पहुंचेंगे

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार, 9 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में आयोजित तीन प्रमुख कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उनके निर्धारित दौरे की शुरुआत शाम 3:45 बजे मुख्यमंत्री निवास…

    Read more

    राष्ट्रीय सम्मेलन में मनोहर गौशाला के जैविक कृषि और अनुसंधान कार्यों की सराहना

      – नई दिल्ली में दो दिवसीय सम्मेलन, गौमूत्र अनुसंधान और ‘फसल अमृत’ की दी जानकारी रायपुर | नई दिल्ली के होटल द अशोक में 6 और 7 अक्टूबर को…

    Read more