पुजारी के घर आधी रात को घुसा चोर, परिवार की सूझबूझ से भागने से पहले ही पकड़ा गया आरोपी

 दुर्ग :  पुलगांव इलाके में एक मंदिर पुजारी के घर चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। परिवार के साथ बाहर खाना खाने गए पुजारी जब देर रात अपने घर पहुंचे तो उन्हें घर का मुख्य गेट टूटा हुआ मिला। घर के अंदर रोशनी जल रही थी, जिससे उन्हें अनहोनी की आशंका हुई।जांच करने के लिए जैसे ही परिवार घर के अंदर पहुंचा, उसी दौरान एक युवक तेजी से छत की ओर भागता नजर आया। परिवार ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और भाग रहे युवक का पीछा कर उसे पकड़ लिया।

गेट तोड़कर घर में घुसा था आरोपी

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, बजरंग चौक पुलगांव निवासी 30 वर्षीय अकांशु मिश्रा महेश कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में पुजारी हैं। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई की रात करीब 10 बजे वह अपने परिवार के साथ मोहन नगर थाना क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे।करीब रात 11:30 बजे जब परिवार वापस घर पहुंचा तो देखा कि बाहर लगे गेट का ताला टूटा हुआ था और घर की लाइट चालू थी। अंदर जाने पर एक युवक भागता हुआ दिखाई दिया।

शोर सुनकर लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा

पुजारी और उनके परिवार ने तुरंत मदद के लिए आवाज लगाई। आरोपी दीवार फांदकर गांव की ओर भागने लगा, लेकिन आसपास मौजूद युवकों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सन्नी देशमुख उम्र 33 वर्ष, निवासी मिलपारा, सीताराम राइस मिल के पास दुर्ग बताया। इसके बाद उसे पुलगांव पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस कर रही आरोपी से पूछताछ

पुलगांव के पार्षद अश्वनी निषाद और प्रियांशु मिश्रा आरोपी को पकड़कर थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने पुजारी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की इस कोशिश में वह अकेला था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। इसके साथ ही आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    प्रेम में ‘ना’ सुनने की हिम्मत कब आएगी?

        बालोद में प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर एक बेटी पर एसिड फेंक दिया गया। उसका चेहरा नहीं, उसका पूरा जीवन जला दिया गया। यह खबर पढ़कर हाथ कांपते हैं।…

    Read more

    धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2026 पर हाईकोर्ट में चुनौती, राज्य सरकार से 3 हफ्ते में मांगा जवाब

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लागू धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2026 और इससे जुड़े नियमों की संवैधानिक वैधता को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ताओं ने कानून के कई प्रावधानों को धार्मिक…

    Read more