चार साल की बच्ची के अपहरण से मचा हड़कंप, 16 घंटे की तलाश के बाद पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया

जगदलपुर : शहर के संजय बाजार इलाके से चार वर्षीय बच्ची के अपहरण की घटना सामने आने के बाद बस्तर पुलिस में हड़कंप मच गया। बच्ची के परिजनों ने जैसे ही कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने बिना देरी किए तलाश अभियान शुरू कर दिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया और शहर के प्रमुख स्थानों, बाजार क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी। बच्ची के बाजार से निकलने के दौरान मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चौक-चौराहों और अन्य स्थानों पर लगे कैमरों की जांच तेज कर दी।

सीसीटीवी फुटेज से मिला अहम सुराग

बस्तर पुलिस ने देर रात तक आसपास के गांवों और निचली बस्तियों में भी तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सुराग मिला। फुटेज में एक नशे में धुत युवक बच्ची को लेकर नगरनार की ओर जाता हुआ दिखाई दिया।इस सुराग के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की और संदिग्ध की तलाश में जुट गई।

16 घंटे की मेहनत के बाद बच्ची मिली सुरक्षित

थाना सिटी कोतवाली और ब्लैक पैंथर टीम की संयुक्त कार्रवाई के बाद पुलिस बच्ची तक पहुंचने में सफल रही। करीब 16 घंटे की लगातार तलाश के बाद बच्ची को मार्केल इलाके से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।पुलिस के अनुसार बच्ची एक आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर खेलती हुई मिली। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बस्तर पुलिस ने बताया कि बच्ची का अपहरण करने वाला युवक फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में अलग-अलग क्षेत्रों में टीमें भेजकर जांच कर रही है।पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

  • Related Posts

    प्रेम में ‘ना’ सुनने की हिम्मत कब आएगी?

        बालोद में प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर एक बेटी पर एसिड फेंक दिया गया। उसका चेहरा नहीं, उसका पूरा जीवन जला दिया गया। यह खबर पढ़कर हाथ कांपते हैं।…

    Read more

    धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2026 पर हाईकोर्ट में चुनौती, राज्य सरकार से 3 हफ्ते में मांगा जवाब

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लागू धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2026 और इससे जुड़े नियमों की संवैधानिक वैधता को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ताओं ने कानून के कई प्रावधानों को धार्मिक…

    Read more