दर्दनाक हादसा : नहर में बेटी को तैरना सिखाते समय पिता-पुत्री बहे, पिता का शव बरामद, बच्ची की तलाश जारी

बालोद। जिले के पीपरछेड़ी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तांदुला नहर में नहाने के दौरान पिता और बेटी तेज बहाव की चपेट में आ गए। पिता अपनी 12 साल की बेटी को तैरना सिखा रहे थे, तभी अचानक पानी का बहाव तेज हुआ और दोनों बह गए।एक बच्ची बची, पिता की मिली लाश, बेटी की तलाश जारी घटना के दौरान एक अन्य बच्ची दामिनी भी बहने लगी थी, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने समय रहते उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, यमन गंजीर और उनकी बेटी पल्लवी को बचाया नहीं जा सका। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने पिता का शव बरामद कर लिया है, जबकि बेटी की तलाश अब भी जारी है।नहर में उतरे और फिर नहीं लौटे, अचानक बढ़ा पानी बना कारण जानकारी के अनुसार, ग्राम धोबनपुरी निवासी यमन गंजीर अपनी बेटी के साथ नहर में उतरे थे। इसी दौरान पानी का बहाव अचानक तेज हो गया, जिससे दोनों संतुलन खो बैठे और बहाव में समा गए।रेस्क्यू ऑपरेशन तेज, बांधों से रोका गया पानी का प्रवाह घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। तलाशी अभियान को आसान बनाने के लिए तांदुला और गंगरेल बांध से पानी का प्रवाह अस्थायी रूप से रोका गया। गोताखोरों की टीम लगातार नहर में तलाश कर रही है।ससुराल आया था युवक, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक यमन गंजीर पीपरछेड़ी गांव का दामाद था और अपनी ससुराल आया हुआ था। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा फैल गया है।एक लापरवाही, भारी पड़ गया पूरा परिवार पर यह घटना एक बार फिर यह याद दिलाती है कि तेज बहाव वाले पानी में जरा सी असावधानी भी जानलेवा साबित हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और लापता बच्ची की तलाश जारी है।

Related Posts

एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला

  लातनाला के पानी में डूबे पति पत्नी के जीवन का हुआ हृदय विदारक अंत कार मिलने की सूचना से बॉडी निकालते तक कलेक्टर एसपी रहे मौजूद नागरिकों से पुल…

Read more

ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध सघन अभियान, एक ही रात में 42 नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर वैधानिक कार्यवाही

      वर्ष 2026 में अब तक 3753 ड्रंक एंड ड्राइव प्रकरणों में कार्यवाही, सड़क सुरक्षा के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा का संदेश— नशे…

Read more