रेंजर साइकिल से घर से निकले दो नाबालिग भाई लापता, उरला पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र से दो नाबालिग भाइयों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों बालक 8 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 बजे अपने घर से बिना किसी को बताए रेंजर साइकिल से निकल गए, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।

लापता बालकों की पहचान आयुष चौहान और पीयूष चौहान के रूप में हुई है। दोनों राजेंद्र नगर, उरला क्षेत्र के निवासी हैं। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो मामले की सूचना उरला थाना पुलिस को दी गई।

उरला थाना पुलिस ने इस संबंध में अपराध क्रमांक 311/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर दोनों बालकों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के थाना क्षेत्रों को भी सूचना भेजी गई है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को दोनों बालकों के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो तत्काल थाना प्रभारी उरला को सूचना दें।

  • Related Posts

    महासमुंद में कार से 52 किलो से ज्यादा चांदी जब्त, कीमत करीब 90 लाख रुपये; दो लोग पकड़े गए

    महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण और अन्य सामान जब्त किया है। बसना थाना क्षेत्र के पलसापाली अंतर्राज्यीय…

    Read more

    रायपुर स्पोर्ट्स शोरूम में चोरी का खुलासा: 24 घंटे में धमतरी और नागपुर से पकड़े गए 3 अपचारी बालक

    रायपुर। पंडरी थाना क्षेत्र के लोधीपारा चौक स्थित खेल एरिना स्पोर्ट्स शोरूम में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन अपचारी बालकों को पकड़ लिया…

    Read more