उर्मिला हॉस्पिटल के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर जसपाल भामरा का जन्मदिन पारिवारिक माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 

 

भाठागांव उर्मिला हॉस्पिटल के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर जसपाल भामरा का जन्मदिन अस्पताल परिसर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों, पैरामेडिकल टीम ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।

अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जसपाल भामरा के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और सकारात्मक कार्यशैली ने उर्मिला हॉस्पिटल को निरंतर नई ऊँचाइया प्रदान की है lअस्पताल के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) कृष्ण कुमार दुबे ने कहा कि डायरेक्टर टीम के मजबूत नेतृत्व, उत्कृष्ट समन्वय और मरीजों के प्रति सेवा भावना के कारण उर्मिला हॉस्पिटल लगातार चिकित्सा सेवाओं के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

संस्थान का उद्देश्य केवल उपचार देना नहीं, बल्कि प्रत्येक मरीज को संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है। जन्मदिन की शुभकामनाओं से अभिभूत एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर जसपाल भामरा ने सभी चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उर्मिला हॉस्पिटल मेरे लिए केवल एक संस्था नहीं, बल्कि एक सशक्त और संस्कारित परिवार है। किसी भी संस्थान की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुट टीम और पारिवारिक संस्कृति होती है l मेडिकल डायरेक्टर डॉ.विनोद सिंह जिस आत्मीयता के साथ अस्पताल के प्रत्येक सदस्य को परिवार का हिस्सा मानते हुए हर उत्सव को मिलकर मनाते हैं, वह उनकी संवेदनशील सोच और प्रेरणादायी नेतृत्व का प्रमाण है। उनके मार्गदर्शन में उर्मिला हॉस्पिटल लगातार चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है कार्यक्रम में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जिनेश जैन , डॉ. छत्रपाल साहू ,डॉ. संजीव, डॉ. सूर्या , डॉ. पंकज , दीपजय परियाल , शोभा पिल्लाई, दिलीप सिंह नेताम सहित अस्पताल के सभी चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने जसपाल भामरा को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उर्मिला हॉस्पिटल की निरंतर प्रगति की कामना की।

  • Related Posts

    शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

        शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय रायपुर के परिसर में सेवा संकल्प कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत दिनांक 25/09/2026 को…

    Read more

    MAKE IN INDIA AT 12: PM मोदी बोले- ‘भारत में ज्यादा उत्पादन, ज्यादा निवेश और ज्यादा निर्यात’

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज Make in India पहल के 12 साल पूरे होने पर इसकी उपलब्धियों को रेखांकित किया। 25 सितंबर 2014 को शुरू की गई इस…

    Read more