BRICS में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात से क्या बदला? चीन के अखबार ने रिश्तों की अगली दिशा को लेकर दिए ये संकेत

BRICS Summit 2026: दिल्ली में BRICS के 18वें शिखर सम्मेलन के दौरान शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बैठक हुई. इस बैठक को लेकर दुनियाभर की मीडिया ने अलग-अलग तरीके से कवर किया. BRICS में पीएम मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग को लेकर चीन के अखबारों में क्या छपा? यहां जानें.

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन उच्च गुणवत्ता वाले और अधिक व्यापक BRICS सहयोग के लिए स्पष्ट सहयोग देता है. इस दौरान दोनों देशों के बीच हुई बैठक में द्विपक्षीय संबंधों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है.

ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, दिल्ली में हुई बैठक को विश्वास निर्माण के एक नए चरण के तौर पर देखा जा सकता है. ब्रिक्स समिट का फोकस रणनीतिक सहमति को ठोस तंत्र और परिणामों में बदलने पर है. दो बड़े देशों के बीच राजनीतिक विश्वास ठोस कदमों के जरिए बनता है.

दोनों नेताओं के बीच लगातार तीसरे साल बैठक

बता दें, चीन और भारतीय नेताओं की यह लगातार तीसरी बैठक है. इसके पहले 2024 में कजान, 2025 में तियानजिन और अब 2026 में भारत में बैठक हुई. ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक दोनों देशों के बीच विश्वास गहराया है. इसका सबसे बड़ा प्रमाण सीमा व्यापार की बहाली, सीमा प्रबंधन पर समझौते, सीधी उड़ानों की बहाली और लोगों के बीच बढ़ते संपर्क हैं.मीटिंग को लेकर लिखा, संबंधों को बहाल करने के लिए कुछ क्षेत्रों में और प्रयास किए जाने की संभावना है. जैसे सीमा मुद्दे के प्रबंधन के लिए संस्थागत तंत्र को मजबूत करना, व्यापार और निवेश के सुरक्षा-केंद्रित होने से बचना शामिल है.

  • Related Posts

    अनंत चतुर्दशी पर सोना और चांदी फिर चमके, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव और शहरवार रेट

    शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के मौके पर सोने और चांदी के बाजार में तेजी का रुख नजर आ रहा है। अगर आज आप ज्वेलरी खरीदने या कीमती…

    Read more

    25 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के दाम फिर स्थिर, दिल्ली से मुंबई तक जानिए आज का नया रेट

    देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर शुक्रवार, 25 सितंबर को वाहन चालकों को कोई नया बदलाव देखने को नहीं मिला। सरकारी तेल कंपनियों ने रोजाना की तरह…

    Read more