दर्शन से लौटते समय हुआ ऐसा कि बढ़ गई सबकी चिंता, देर रात आई बड़ी खबर

 छत्तीसगढ़ : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। यह हादसा ललितपुर जिले में उस समय हुआ, जब वह बागेश्वर धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पार्टी नेताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल बन गया।

कमर और पैर में लगी अंदरूनी चोट

डॉक्टरों के अनुसार हादसे में किरण सिंह देव की कमर और पैर में अंदरूनी चोट आई है। शुरुआती जांच में किसी प्रकार के फ्रैक्चर की पुष्टि नहीं हुई है। सीटी स्कैन समेत अन्य जरूरी मेडिकल जांच कराई गई हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही इलाज

झांसी मेडिकल कॉलेज में उनके इलाज के लिए मेडिसिन, न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलॉजी और ऑर्थोपेडिक्स विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों की संयुक्त टीम बनाई गई है। जांच के दौरान शुगर लेवल सामान्य से अधिक मिलने पर आवश्यक दवाएं भी दी गईं। चिकित्सकों का कहना है कि उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।

रायपुर लाने की चल रही तैयारी

सूत्रों के अनुसार बेहतर उपचार के लिए किरण सिंह देव को हेलीकॉप्टर के जरिए रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रशासनिक अधिकारी लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पत्नी और बेटी पूरी तरह सुरक्षित

हादसे के समय वाहन में उनकी पत्नी रीना सिंह देव और बेटी आयुषी भी मौजूद थीं। राहत की बात यह रही कि दोनों को कोई चोट नहीं आई। वहीं उनके साथ मौजूद पीएसओ, निजी सहायक और चालक को मामूली चोटें आई हैं। काफिले में शामिल अन्य सभी वाहन भी सुरक्षित बताए गए हैं।

अस्पताल पहुंचने लगे अधिकारी और भाजपा नेता

घटना की सूचना मिलते ही ललितपुर के जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे। डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है और चिकित्सकों का कहना है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

  • Related Posts

    चार साल तक बीमा दावा लटकाने पर सरकार सख्त, ओरिएंटल इंश्योरेंस तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

    रायपुर। शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निपटारे में चार साल से ज्यादा की देरी पर छत्तीसगढ़ शासन ने कड़ा कदम उठाया है। विमानन संचालनालय ने द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी…

    Read more

    नवरात्रि में सुबह नहीं मिलेगा वक्त, तो ऐसे बनाएं 7 झटपट व्रत वाले नाश्ते

    Quick Fasting Breakfast Ideas: नवरात्रि के दौरान सुबह की शुरुआत पूजा-पाठ और घर के जरूरी कामों से होती है। इसके बाद ऑफिस, कॉलेज या दूसरे कामों के लिए निकलने की जल्दी…

    Read more