सुशासन तिहार में जिले के 859 हितग्राहियों को राशनकार्ड से जुड़े कार्यों का मिला त्वरित लाभ

 

 

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में सुशासन तिहार 2026 से जिले के 859 हितग्राहियों को राशनकार्ड का त्वरित लाभ मिला है। इससे हितग्राहियों के राशन से जुड़ी समस्या का तत्काल निराकरण हुआ है और घर में राशन आने से परिवार का कुशल भरण पोषण हुआ है।

खाद्य विभाग जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ में नागरिकों द्वारा मांग प्रस्तुत किया जिसमें विकासखंड सारंगढ़ में 55 हितग्राहियों का नया राशनकार्ड बनाया गया, 86 राशनकार्ड में नाम जोड़ा गया एवं 92 सदस्यों का नाम विलोपित किया गया। इसी प्रकार विकासखंड बरमकेला में 88 हितग्राहियों का नया राशनकार्ड बनाया गया, 39 राशनकार्ड में नाम जोड़ा गया एवं 71 सदस्यों का नाम विलोपित किया गया। इसी प्रकार विकासखंड बिलाईगढ़ में 200 हितग्राहियों का नया राशनकार्ड बनाया गया, वहीं राशनकार्ड में 105 नाम जोड़ा गया एवं 123 सदस्यों का नाम विलोपित किया गया।

  • Related Posts

    महासमुंद में कार से 52 किलो से ज्यादा चांदी जब्त, कीमत करीब 90 लाख रुपये; दो लोग पकड़े गए

    महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण और अन्य सामान जब्त किया है। बसना थाना क्षेत्र के पलसापाली अंतर्राज्यीय…

    Read more

    रायपुर स्पोर्ट्स शोरूम में चोरी का खुलासा: 24 घंटे में धमतरी और नागपुर से पकड़े गए 3 अपचारी बालक

    रायपुर। पंडरी थाना क्षेत्र के लोधीपारा चौक स्थित खेल एरिना स्पोर्ट्स शोरूम में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन अपचारी बालकों को पकड़ लिया…

    Read more