नाबालिग बेटी से बातचीत का विरोध करना पिता को पड़ा भारी, हमले में मौत, छह आरोपी गिरफ्तार

बालोद। जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सम्बलपुर (नाहन्दा) गांव में एक पिता की पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि नाबालिग बेटी से बातचीत करने से मना करने पर नाराज युवक ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

देर रात घर में घुसकर किया हमला

पुलिस के अनुसार, गौकरण साहू रात में अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान छह युवक घर में घुस आए और बांस के डंडों तथा लकड़ी के राफ्टर से उनके सिर, पीठ और कमर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर सुनकर पास में सो रही उनकी 13 वर्षीय बेटी जाग गई। युवती के उठने पर घर के भीतर मौजूद चार आरोपी और बाहर निगरानी कर रहे दो अन्य युवक मौके से फरार हो गए।

उपचार के दौरान हुई मौत

घटना के बाद परिजन घायल गौकरण साहू को तत्काल देवरी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बेटी के बयान से सामने आई वारदात की वजह

पुलिस जांच के दौरान मृतक की नाबालिग बेटी से पूछताछ की गई। उसके बयान में सामने आया कि खपराभाटा निवासी 18 वर्षीय भानुप्रताप जैन से उसकी बातचीत होती थी। पिता इस संबंध का विरोध करते थे और युवक को बेटी से बात करने से मना करते थे। पुलिस के अनुसार इसी रंजिश के चलते मुख्य आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमले की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया।

हत्या की धारा जोड़कर सभी आरोपी गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने बताया कि घायल की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related Posts

CG Anganwadi Bharti: महिलाओं के लिए खुला नौकरी का रास्ता, जानिए आवेदन से पहले किन बातों पर दें ध्यान

सुकमा। छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी के जरिए रोजगार तलाश रही महिलाओं के लिए अवसर सामने आया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों…

Read more

CG Political News: दो दिन की बंद कमरे वाली बैठक में सरकार के कामकाज पर मंथन, मंत्रियों को संगठन ने दिया साफ संदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन ने राज्य सरकार के कामकाज और जमीनी स्तर पर जनता से जुड़े मुद्दों की समीक्षा के लिए राजधानी में दो दिवसीय मैराथन बैठक की। कुशाभाऊ ठाकरे…

Read more