सरस्वती सायकल योजना से मिला निशुल्क सायकल : छोटी यादव जैसे अनेक छात्राओं क़ो अब नहीं जाने पड़ेगा पैदल स्कूल

 

जुलाई माह में ही पात्र छात्राओं क़ो मिल रहा सायकल

 

सारंगढ़ बिलाईगढ़, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन सरकार में अब छात्राओं क़ो स्कूल प्रारम्भ के 1 महीने की समय सीमा में ही जिले के पात्र छात्राओं क़ो सरस्वती सायकल योजना से निशुल्क सायकिल प्रदान किया जा रहा है, जो पालक, छात्राओं और शिक्षक सहित पूरे स्कूल शिक्षा विभाग के लिए खुशी की बात है। बच्चे अब सरकार के मदद से 2 से 5 किलोमीटर तक का सफर पैदल से नहीं करेंगे अब वे सायकल से स्कूल जायेंगे।

 

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ में छोटी यादव कक्षा 9वी में पढ़ती है, वो नजदीक गांव झरपडीह से 3 किमी पैदल स्कूल आती थी। आज उसे सरस्वती सायकल योजना से निशुल्क सायकिल मिला, वो बहुत ख़ुश है, अब उसे पैदल सफर नहीं करना पड़ेगा। ऐसे ही ग्राम बासीनबहरा की आकांक्षा रात्रे, हॉस्टल में रहने वाली दीक्षा सिदार जैसे कई बालिकाओं के लिए सरस्वती सायकल योजना लाभप्रद साबित हुआ है। मुख्यमंत्री साय के द्वारा जुलाई में ही सायकल प्रदान किये जाने से बालिकाओं और पालको में खुशी व्याप्त है। उन्हें त्वरित रूप से धान बोआई सहित अन्य कार्य में पैसे खर्च होने पर या बीपीएल श्रेणी के नीचे परिवार की बेटी के पढ़ाई के लिए अनावश्यक सायकल खरीदने की चिंता अब नहीं है।

जिला शिक्षा अधिकारी जोइधा राम डहरिया ने बताया कि सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ ब्लॉक में सायकल के पार्ट्स क़ो फिटिंग कर स्कूल के माध्यम से पात्र छात्राओं क़ो निशुल्क सायकल दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ में सहायक शिक्षक विरेन्द्र जोल्हे की निगरानी में 150 पात्र बालिकाओं क़ो सायकल वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि सरस्वती सायकल योजना से शासकीय विद्यालयों एवं अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9वीं की अनुसूचित जाति, जनजाति एवं गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) की छात्राओं को शाला तक आवागमन की सुविधा प्रदान करना एवं बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।

  • Related Posts

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियां तेज, लोकभवन में अधिकारियों की बैठक

     रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 22 और 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में लोकभवन में अधिकारियों की…

    Read more

    बच्चों को छोड़ने जा रही स्कूल बस पलटी, सभी बच्चों को आई मामूली चोट

     कवर्धा। ग्राम दामापुर और कापादाह के पास बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही सनराइज पब्लिक स्कूल, बिसेसरा की बस अचानक पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच…

    Read more