साय कैबिनेट की अहम बैठक आज …कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर, भाजपा भी चुनावी रणनीति पर करेगी मंथन

 छत्तीसगढ़ :  राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों के लिहाज से बुधवार का दिन अहम रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की 53वीं कैबिनेट बैठक महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे से आयोजित होगी। बैठक में सरकार की विभिन्न योजनाओं, प्रशासनिक प्रस्तावों और विकास कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

कैबिनेट में कई अहम प्रस्तावों पर बन सकती है सहमति

सूत्रों के अनुसार, बैठक के एजेंडे में शासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। विभिन्न विभागों की योजनाओं, प्रशासनिक निर्णयों और विकास परियोजनाओं पर मंत्रिपरिषद विस्तार से विचार करेगी। चर्चा के बाद कई प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

भाजपा संगठन में भी बैठकों का दौर रहेगा जारी

दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी में भी संगठनात्मक बैठकों का सिलसिला जारी रहेगा। पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश प्रदेश महामंत्रियों और विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे।सुबह प्रदेश महामंत्रियों की बैठक आयोजित होगी, जबकि दोपहर में प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजकों के साथ मंथन किया जाएगा।

2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगा फोकस

इन बैठकों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय समेत संगठन के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। माना जा रहा है कि बैठकों में संगठन विस्तार, बूथ स्तर की मजबूती और वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों व रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

  • Related Posts

    रायपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदली अशोक कुमार गुप्ता के घर की तस्वीर

    सोलर ऊर्जा से बिजली बिल में आई बड़ी राहत, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए लोगों को किया प्रेरित रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सूर्य घररू…

    Read more

    रायपुर : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृतक की पत्नी को मिली 4 लाख रुपये की मुआवजा सहायता

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर लंबित प्रकरण का हुआ शीघ्र निराकरण आर्थिक सहायता मिलने पर परिजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार रायपुर, मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर…

    Read more