नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में उपसरपंच पति गिरफ्तार, धमकी देने का भी आरोप

 

 सरगुजा  : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 14 वर्षीय आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप महिला उपसरपंच के पति तरुण जायसवाल पर लगा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाया और इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती की।मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

शिकायत करने से रोकने के लिए दबाव बनाने का आरोप

पीड़िता और उसके परिवार की ओर से आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद आरोपी ने छात्रा को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा पीड़िता के रिश्तेदारों को पैसों का लालच देकर पुलिस में शिकायत नहीं करने के लिए मनाने की कोशिश की गई।इसके बाद बुधवार शाम को पीड़िता के रिश्तेदार करीब 100 ग्रामीणों के साथ कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

  • Related Posts

    मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान का किया लोकार्पण ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत…

    Read more

    राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

    बेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्मेलन की सफलता के लिए दी अग्रिम शुभकामनाएं प्रदेशभर…

    Read more