CG Crime: मुंबई तक पहुंची जशपुर पुलिस, पूर्व नक्सली और उसके साथी की गिरफ्तारी, इंसास राइफल समेत कई हथियार बरामद

 जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई से जुड़े एक पूर्व नक्सली और उसके सहयोगी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। दोनों पर हथियारों के बल पर लोगों को धमकाकर वसूली करने और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने मामले में इंसास राइफल, देसी राइफल, कारतूस और अन्य हथियार बरामद किए हैं।

जंगल में मिली इंसास राइफल ने खोली पूरे मामले की परत

जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि 11 जून को सूचना मिली थी कि बूमतेल के सरनाटोली जंगल में दो हथियारबंद व्यक्ति लोगों को डराकर पैसे वसूल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो चुके थे, लेकिन जंगल से एक इंसास राइफल, एक देसी राइफल, एक कट्टा, छह जिंदा कारतूस और एक तलवार बरामद हुई।

हथियार मिलने के बाद शुरू हुई गहन जांच

बरामदगी के बाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों से मिली जानकारी और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान झारखंड के गुमला जिले के रहने वाले ह्रदय साहू उर्फ मांगू और पलटू दास के रूप में की।

एक आरोपी गांव से पकड़ा गया, दूसरा मुंबई में मिला

जांच के दौरान पुलिस ने ह्रदय साहू को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा आरोपी पलटू दास पुलिस की कार्रवाई से पहले फरार हो गया। लगातार निगरानी और साइबर टीम की मदद से पुलिस को उसकी लोकेशन महाराष्ट्र के मुंबई में मिली।

मुंबई में दबिश देकर आरोपी को किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मोरध्वज देशमुख के नेतृत्व में जशपुर पुलिस की टीम मुंबई पहुंची। वहां योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर पलटू दास को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जशपुर लाया गया।

हथियारों के दम पर वसूली और लूट का आरोप

पुलिस जांच के अनुसार आरोपी इंसास राइफल के बल पर एक प्रेमी युगल के परिजनों से 35 हजार रुपये वसूलने के अलावा जंगल में मशरूम चुनने गए ग्रामीणों से भी 5 हजार रुपये लूटने के मामले में आरोपी हैं। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े थे तथा क्या वे अन्य वारदातों में भी शामिल रहे हैं।

  • Related Posts

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज बेहद भारी बारिश का अलर्ट, 25-26 सितंबर को भी तेज बरसेंगे बादल; कई इलाकों में बढ़ सकती है परेशानी

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अभी जारी है। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव का क्षेत्र तट पार कर अब आगे बढ़ चुका है, लेकिन इसके…

    Read more

    गणेश विसर्जन पर 2 दिन बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक, इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन और प्रवेश प्रतिबंध

    Bilaspur Traffic:  गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बिलासपुर शहर में 24 और 25 सितंबर को यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। जुलूस, झांकियों और विसर्जन के लिए निकलने वाले…

    Read more