रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश, 28 अगस्त को बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और बैंक

 रायपुर। रक्षाबंधन के पर्व पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 28 अगस्त 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शुक्रवार को पड़ने वाले इस अवकाश के दौरान प्रदेश के सरकारी कार्यालयों और विभिन्न शासकीय संस्थानों में कामकाज नहीं होगा।

कोषालय और बैंकों में भी रहेगा अवकाश

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 28 अगस्त को प्रदेश के सभी कोषालयों और बैंकों में भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। राज्य सरकार ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है।

रक्षाबंधन पर प्रशासनिक कामकाज रहेगा बंद

सार्वजनिक अवकाश की घोषणा के बाद शुक्रवार 28 अगस्त को शासकीय कार्यालयों के साथ वित्तीय संस्थानों में भी नियमित कामकाज प्रभावित रहेगा। ऐसे में सरकारी और बैंकिंग से जुड़े जरूरी कार्यों के लिए लोगों को अवकाश से पहले या उसके बाद की तारीख में योजना बनानी होगी।

  • Related Posts

    बलौदाबाजार को बड़ी सौगात दिलाने राजस्व मंत्री की पहल, औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का जल्द होगा विस्तार

    200 बिस्तर वाले ईएसआईसी अस्पताल के लिए नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से हुई सकारात्मक चर्चा रायपुर। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक…

    Read more

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री  साय आईबीसी 24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप शिक्षा विकास का मूलमंत्र, गुणवत्तापूर्ण…

    Read more