आर्थिक आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल हैं संगीता

रायपुर, ग्रामीण महिलाएं अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और बिहान अंतर्गत बने स्व सहायता समूह से जुड़कर कोरिया जिले में नए-नए स्वरोजगार के माध्यमों को अपनाकर आर्थिक प्रगति की राह पर आगे बढ़ रही हैं. कोरिया जिले के ग्राम बसदेवपुर में रहने वाले एक किसान परिवार की महिला संगीता का खेतों से कारोबारी बनने का सफर प्रेरणादायक है. पहले एक घरेलू महिला अब बिहान की मदद पाकर तीन आजीविका गतिविधियों से अपनी आर्थिक आत्मनिर्भरता और समृद्धि की कहानी लिख रही हैं. इन्होने कृषि आधारित सेवाओं और किराना व्यवसाय जैसी तीन अलग-अलग आजीविका गतिविधियों के माध्यम से अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है.

खेती से कारोबार तक
पहले एक किसान परिवार की गृहणी संगीता की शुरूआत बिहान के अंतर्गत गांव में बने मां आराधना महिला स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद हुई. इनके परिवार में कृषि कार्य आजीविका का प्रमुख आधार है, लेकिन केवल एक ही आय के स्रोत पर निर्भर रहने से परिवार की आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा करने की चुनौती को संगीता ने अपने हौसले से हरा दिया. संगीता के आर्थिक सशक्तिकरण की यात्रा में माँ आराधना महिला स्व-सहायता समूह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. समूह से मिले एक लाख बीस हजार रूपए के वित्तीय  सहयोग से संगीता ने कृषि क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों को पहचानते हुए ट्रैक्टर एवं थ्रेशर मशीन को आय अर्जन का माध्यम बनाया. इसके साथ ही उन्होंने किराना दुकान का संचालन कर नियमित व्यापारिक आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी बनाया.

निश्चित आय से बदला जीवन स्तर’
संगीता ने बताया कि पहले दैनिक खर्च के लिए भी कई बार सोचना पड़ता था, कोई अचानक खर्च आ जाए तो बहुत परेषानी होती थी लेकिन बिहान की मदद से स्थापित इन तीनों गतिविधियों के माध्यम से अब कोई चिंता नहीं है. आजीविका के विविध स्रोत विकसित होने से परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है.

पांच लाख से अधिक आय
वर्तमान में संगीता द्वारा अपने परिवार की सहायता से संचालित तीनों आजीविका गतिविधियों से लगभग सात लाख रूपए तक की वार्षिक आय अर्जित की जा रही है. यह उपलब्धि उनकी मेहनत, व्यावसायिक समझ और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग से मिली है. आर्थिक प्रगति के साथ संगीता के जीवन में सामाजिक बदलाव भी आया है. आज वे परिवार की आर्थिक मजबूती में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं. विभिन्न आजीविका गतिविधियों के संचालन से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है तथा परिवार एवं समाज में उनकी पहचान एक सक्रिय, आत्मनिर्भर और उद्यमशील महिला के रूप में विकसित हुई है.

  • Related Posts

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियां तेज, लोकभवन में अधिकारियों की बैठक

     रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 22 और 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में लोकभवन में अधिकारियों की…

    Read more

    बच्चों को छोड़ने जा रही स्कूल बस पलटी, सभी बच्चों को आई मामूली चोट

     कवर्धा। ग्राम दामापुर और कापादाह के पास बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही सनराइज पब्लिक स्कूल, बिसेसरा की बस अचानक पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच…

    Read more