नौतपा की तपिश के बीच मौसम ने बदली करवट, बारिश से राहत लेकिन बिजली गिरने से युवक की मौत…इलाके में शोक

जगदलपुर/गरियाबंद।  बस्तर और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक बड़ा बदलाव ले लिया है। तेज धूप और लू से जूझ रहे लोगों को जहां बारिश ने राहत दी, वहीं गरियाबंद में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट

जगदलपुर और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं ने भी दस्तक दी, जिससे दिनभर की तपती गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।पिछले कई दिनों से यहां तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा था।

पेड़ के नीचे बैठे युवक पर गिरी बिजली, मौके पर मौत

गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के माहुलकोट गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 34 वर्षीय चितानंद भोई पेड़ के नीचे बैठे हुए थे, तभी अचानक मौसम बिगड़ गया।तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और युवक उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे देवभोग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

प्रशासन ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मनेन्द्रगढ़ में भी बदला मौसम का मिजाज

मनेन्द्रगढ़ में भी भीषण गर्मी के बाद अचानक आंधी-तूफान और झमाझम बारिश हुई। दिनभर की चिलचिलाती धूप के बाद शाम को मौसम बदल गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम काफी सुहावना हो गया।

  • Related Posts

    CG Anganwadi Bharti: महिलाओं के लिए खुला नौकरी का रास्ता, जानिए आवेदन से पहले किन बातों पर दें ध्यान

    सुकमा। छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी के जरिए रोजगार तलाश रही महिलाओं के लिए अवसर सामने आया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों…

    Read more

    CG Political News: दो दिन की बंद कमरे वाली बैठक में सरकार के कामकाज पर मंथन, मंत्रियों को संगठन ने दिया साफ संदेश

    रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन ने राज्य सरकार के कामकाज और जमीनी स्तर पर जनता से जुड़े मुद्दों की समीक्षा के लिए राजधानी में दो दिवसीय मैराथन बैठक की। कुशाभाऊ ठाकरे…

    Read more