दुर्ग में ED की बड़ी कार्रवाई: भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकाने पर छापा, भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़ा मामला

 दुर्ग : प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई ने हलचल बढ़ा दी है। ईडी की टीम ने भाजपा नेता और अमर इंफ्रा के संचालक चतुर्भुज राठी के महेश कॉलोनी स्थित आवास पर छापा मारा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना से जुड़े मामले को लेकर की गई है।

इंफ्रास्ट्रक्चर और कोयला कारोबार से जुड़ा नाम
चतुर्भुज राठी अमर इंफ्रा के प्रमुख हैं, जो इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सक्रिय एक बड़ी कंपनी मानी जाती है। हाल के समय में उनके कोयला कारोबार में भी प्रवेश करने की चर्चा रही है, जिससे उनका व्यावसायिक दायरा और विस्तृत हुआ है।

1986 से खड़ा किया कारोबारी साम्राज्य
अमर बिल्डर्स की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राठी ने वर्ष 1986 में एकल स्वामित्व के रूप में इस कंपनी की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे कंपनी ने विस्तार करते हुए देशभर में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हासिल किए और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में अपनी मजबूत पहचान बनाई।

जांच के बाद ही साफ होगी तस्वीर
फिलहाल ईडी की टीम दस्तावेजों की जांच और पूछताछ में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद भारतमाला परियोजना से जुड़े संभावित वित्तीय लेन-देन और अनियमितताओं को लेकर और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Related Posts

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान

रायपुर: राज्य  सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के साथ उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों के…

Read more

केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाले केंद्र  सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार देश एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध…

Read more