CG BJP News: 10 से 15 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, प्रदेशभर में निकाली जाएंगी 3 हजार तिरंगा यात्राएं

 CG BJP News: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी बड़े स्तर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाने जा रही है। यह अभियान 10 अगस्त से 15 अगस्त तक संचालित होगा। इसके तहत पूरे प्रदेश में करीब 3 हजार स्थानों पर तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी।

मंत्री, सांसद और विधायक भी होंगे शामिल

भाजपा की तिरंगा यात्राओं में मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और स्वतंत्रता दिवस के उत्सव से जोड़ने की तैयारी की गई है।

प्रदेश स्तर पर समिति का गठन

अभियान के सफल संचालन के लिए भाजपा ने प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया है। इस समिति का संयोजक यशवंत जैन को बनाया गया है। वहीं जिला स्तर पर भी अलग-अलग टीमों का गठन किया जा रहा है, जो कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेंगी।

31 जुलाई तक पूरी होंगी तैयारियां

राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा। इसी के तहत छत्तीसगढ़ भाजपा ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। सभी जिलों को 31 जुलाई तक बैठकें पूरी कर अभियान की कार्ययोजना अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए हैं।

476 मंडलों में विशेष कार्यक्रम

प्रदेश के सभी 476 मंडलों में विशेष फोकस रखा जाएगा। प्रत्येक मंडल में प्रमुख तिरंगा यात्रा के साथ अन्य देशभक्ति कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों में बड़े स्तर पर आयोजन की तैयारी है।

मुख्यमंत्री भी होंगे तिरंगा यात्रा का हिस्सा

रायपुर समेत प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में आयोजित तिरंगा यात्राओं में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। भाजपा का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

  • Related Posts

    बिलासपुर में दौड़ेंगी 50 एसी ई-बसें, जनता तय करेगी शहर के नए परिवहन मार्ग

     बिलासपुर  : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत शहर को 50 एयर…

    Read more

    वीएसके एप की खामियों पर शिक्षकों का विरोध, बोले बिना तकनीकी सुधार के वेतन कटौती स्वीकार नहीं

    सरगुजा: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने वीएसके एप में दर्ज ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर शिक्षकों के वेतन भुगतान और कम उपस्थिति पर वेतन कटौती के निर्देशों का विरोध किया है।…

    Read more