Accident: दंतेवाड़ा में तड़के बड़ा सड़क हादसा, महेंद्रा ट्रेवल्स की बस पलटी, 10 से 12 यात्री घायल

 छत्तीसगढ़ :  दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भांसी थाना क्षेत्र के धुरली के पास महेंद्रा ट्रेवल्स की एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

10 से 12 यात्री हुए घायल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में 10 से 12 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ यात्रियों को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल और अन्य को बचेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जवानों ने तत्काल संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही भांसी क्षेत्र में तैनात जवान मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल बस के अनियंत्रित होकर पलटने की वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    चार साल तक बीमा दावा लटकाने पर सरकार सख्त, ओरिएंटल इंश्योरेंस तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

    रायपुर। शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निपटारे में चार साल से ज्यादा की देरी पर छत्तीसगढ़ शासन ने कड़ा कदम उठाया है। विमानन संचालनालय ने द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी…

    Read more

    नवरात्रि में सुबह नहीं मिलेगा वक्त, तो ऐसे बनाएं 7 झटपट व्रत वाले नाश्ते

    Quick Fasting Breakfast Ideas: नवरात्रि के दौरान सुबह की शुरुआत पूजा-पाठ और घर के जरूरी कामों से होती है। इसके बाद ऑफिस, कॉलेज या दूसरे कामों के लिए निकलने की जल्दी…

    Read more