
छत्तीसगढ़: पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। नरेंद्र मोदी की अपील के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी एशिया में जारी तनाव का असर वैश्विक तेल बाजार पर पड़ रहा है, ऐसे में ईंधन की बचत समय की जरूरत है। इसी के तहत उन्होंने अपने कारकेड की गाड़ियों की संख्या भी कम कर दी है।







