15 अगस्त समारोह के लिए मुख्य अतिथियों की घोषणा…रायपुर में तिरंगा फहराएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण समारोह के लिए राज्य सरकार ने मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। सीएम विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में केंद्रीय मंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे।

शासन ने 9 अगस्त 2026 को जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को मुख्य अतिथि से परामर्श कर कार्यक्रम निर्धारित करने के निर्देश दिए गए हैं।

DD
VV

मुख्यमंत्री का संदेश होगा प्रमुख आकर्षण
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन भी किया जाएगा। शासन ने सभी जिलों के अधिकारियों को समारोह की तैयारियां निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन को दिए गए विशेष निर्देश
सामान्य प्रशासन विभाग ने कहा है कि संबंधित जिला प्रशासन मुख्य अतिथि से परामर्श कर कार्यक्रम का निर्धारण करें। स्वतंत्रता दिवस आयोजन के लिए पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। इस आदेश के बाद प्रदेशभर में 15 अगस्त के जिला स्तरीय समारोहों की तैयारियां तेज हो गई हैं।

  • Related Posts

    शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

        शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय रायपुर के परिसर में सेवा संकल्प कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत दिनांक 25/09/2026 को…

    Read more

    MAKE IN INDIA AT 12: PM मोदी बोले- ‘भारत में ज्यादा उत्पादन, ज्यादा निवेश और ज्यादा निर्यात’

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज Make in India पहल के 12 साल पूरे होने पर इसकी उपलब्धियों को रेखांकित किया। 25 सितंबर 2014 को शुरू की गई इस…

    Read more