तिरंगा यात्रा के चलते आज तीन घंटे बदलेगा ट्रैफिक, इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें अपडेट

 रायपुर :  आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान यात्रा मार्ग से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।

इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक निकलेगी तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा की शुरुआत बूढ़ा तालाब स्थित इंडोर स्टेडियम से होगी और यह मोतीबाग चौक स्थित सुभाष स्टेडियम तक पहुंचेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।यात्रा में स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ आम नागरिकों की भी बड़ी भागीदारी रहने की संभावना है।

इन मार्गों पर रहेगा यातायात प्रभावित

तिरंगा यात्रा के दौरान इंडोर स्टेडियम, गणेश मंदिर तिराहा, बूढ़ापारा बिजली ऑफिस, नगर निगम भवन के सामने का मार्ग, महिला थाना चौक, फायर ब्रिगेड चौक और सुभाष स्टेडियम तक जाने वाली सड़क पर सामान्य यातायात प्रभावित रहेगा।

वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग

  • बूढ़ेश्वर चौक से बूढ़ापारा बिजली ऑफिस की ओर जाने वाले वाहन चालक बूढ़ेश्वर चौक, परिक्रमा पथ, पुलिस लाइन गेट और कालीबाड़ी मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।
  • शास्त्री चौक से महिला थाना की ओर जाने वाले वाहन बंजारी चौक, राजभवन चौक, कालीमाई तिराहा, ओसीएम चौक और कालीबाड़ी मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।
  • कालीबाड़ी से कोतवाली चौक की ओर जाने वाले वाहन चालक कालीबाड़ी चौक, महिला थाना चौक, ओसीएम चौक, काली माता मंदिर तिराहा, राजभवन चौक और घड़ी चौक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।
  • कोतवाली और सदर बाजार से बूढ़ापारा की ओर जाने वाले वाहन सदर बाजार, कंकालीपारा चौक, पुरानी बस्ती, बूढ़ेश्वर चौक और पुलिस लाइन गेट होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

यहां रहेगी पार्किंग की व्यवस्था

तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले नागरिकों के वाहनों के लिए प्रशासन ने अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं। इनमें बूढ़ा तालाब गार्डन, इंडोर स्टेडियम के पीछे का मैदान, बूढ़ा तालाब परिक्रमा पथ और महाराजबंद तालाब क्षेत्र शामिल हैं। यहां वाहन पार्क करने के बाद लोगों को पैदल आयोजन स्थल तक पहुंचना होगा।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

यातायात पुलिस ने लोगों से सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक यात्रा मार्ग पर जाने से बचने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और नागरिकों की मौजूदगी को देखते हुए वाहन चालक धैर्य रखें, सावधानी से वाहन चलाएं और मौके पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

  • Related Posts

    शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

        शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय रायपुर के परिसर में सेवा संकल्प कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत दिनांक 25/09/2026 को…

    Read more

    MAKE IN INDIA AT 12: PM मोदी बोले- ‘भारत में ज्यादा उत्पादन, ज्यादा निवेश और ज्यादा निर्यात’

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज Make in India पहल के 12 साल पूरे होने पर इसकी उपलब्धियों को रेखांकित किया। 25 सितंबर 2014 को शुरू की गई इस…

    Read more