सारंगढ़-बिलाईगढ़: राजस्व कार्यों और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सख्त रुख अपनाया है। राजस्व प्रकरणों के निपटारे, एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसानों के पंजीयन और समय-सीमा की बैठकों में दिए गए निर्देशों के पालन में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर जिले के आठ तहसीलदारों और एक सहायक तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी अधिकारियों को तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
CG Anganwadi Bharti: महिलाओं के लिए खुला नौकरी का रास्ता, जानिए आवेदन से पहले किन बातों पर दें ध्यान
सुकमा। छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी के जरिए रोजगार तलाश रही महिलाओं के लिए अवसर सामने आया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों…
Read more






