
छत्तीसगढ़ : आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संविदा शिक्षकों की भर्ती फिलहाल अधर में लटक गई है। राजधानी रायपुर के 33 स्कूलों में शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के 152 पद अब भी रिक्त हैं। कुछ महीने पहले इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी और 26 मई को पात्र तथा अपात्र अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी गई थी। अभ्यर्थी मेरिट सूची का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही 30 मई को लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेशभर में चल रही पूरी संविदा भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दी।




