छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक! बारिश के बीच बढ़ी गर्मी, कई जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। एक तरफ कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है, तो दूसरी तरफ तापमान में भी तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया, जिससे लोगों को उमस और गर्मी दोनों का सामना करना पड़ा।प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म जिला राजनांदगांव रहा, जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।

रायपुर में सुबह से बदला मौसम, बारिश से मिली राहत

राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला नजर आया। आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन तापमान अब भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है।गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जिससे दिनभर गर्म हवाओं का असर महसूस किया गया।

राजनांदगांव बना सबसे गर्म जिला

प्रदेश के कई शहरों में तापमान तेजी से ऊपर चढ़ा। राजनांदगांव सबसे ज्यादा गर्म रहा, जबकि दुर्ग, कवर्धा और मुंगेली जैसे जिलों में भी पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया।प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया:

राजनांदगांव – 44 डिग्री
दुर्ग – 41.8 डिग्री
रायपुर – 41.5 डिग्री
कवर्धा – 40.8 डिग्री
मुंगेली – 40.7 डिग्री
बिलासपुर – 38.9 डिग्री
जगदलपुर – 38.6 डिग्री
अंबिकापुर – 37.7 डिग्री
बेमेतरा – 37.1 डिग्री

बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला रहेगा जारी

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और तेज हवाएं दर्ज की गई हैं।मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश जारी रह सकती है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

16 मई के बाद और बढ़ सकता है तापमान

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 16 मई के बाद प्रदेश के तापमान में फिर 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा परेशान कर सकती है, खासकर मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों को।

Related Posts

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज बेहद भारी बारिश का अलर्ट, 25-26 सितंबर को भी तेज बरसेंगे बादल; कई इलाकों में बढ़ सकती है परेशानी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अभी जारी है। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव का क्षेत्र तट पार कर अब आगे बढ़ चुका है, लेकिन इसके…

Read more

गणेश विसर्जन पर 2 दिन बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक, इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन और प्रवेश प्रतिबंध

Bilaspur Traffic:  गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बिलासपुर शहर में 24 और 25 सितंबर को यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। जुलूस, झांकियों और विसर्जन के लिए निकलने वाले…

Read more