मुंगेली को मिली 353 करोड़ की मेगा सौगात, सीएम साय आज करेंगे 400 से ज्यादा विकास कार्यों का शुभारंभ

छत्तीसगढ़: मुंगेली जिले के लिए आज का दिन विकास के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। विष्णुदेव साय जिले को 353 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक की योजनाओं की सौगात देंगे। जिला मुख्यालय में आयोजित भव्य कार्यक्रम में कुल 414 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।

लोकार्पण और भूमिपूजन का बड़ा आंकड़ा, विकास को मिलेगा नई रफ्तार

इस मेगा आयोजन में 152 करोड़ 02 लाख रुपये की लागत से बने 284 कार्यों का लोकार्पण होगा, जबकि 201 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत वाले 130 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।

सुबह रायपुर से उड़ान, कई जिलों में कार्यक्रम के बाद मुंगेली पहुंचेंगे सीएम

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह रायपुर से रवाना होकर पहले जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम कलिबा पहुंचेंगे। इसके बाद कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के पाण्डातराई में कार्यक्रम में शामिल होंगे और फिर डोंगरिया में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद वे मुंगेली पहुंचेंगे।

महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण, शहर को मिलेगी नई पहचान

मुंगेली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थापित महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। इसमें डॉ. भीमराव आंबेडकरगुरु घासीदासमहाराणा प्रताप और माता कर्मा की प्रतिमाएं शामिल हैं।

सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य और जल योजनाओं पर फोकस

स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान कई अहम परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। इनमें सड़क निर्माण, नहर और एनीकट, मुंगेली-भटगांव रोड, लाइवलीहुड कॉलेज मार्ग, स्वामी आत्मानंद स्कूल, जल जीवन मिशन, महतारी सदन, छात्रावास, आंगनबाड़ी भवन और डिजिटल सुविधा केंद्र जैसी योजनाएं शामिल हैं।

गांव से शहर तक विकास की नई नींव, कई परियोजनाओं का भूमिपूजन

इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पुल, फुटपाथ, तालाब सौंदर्यीकरण और एसटीपी निर्माण जैसे कार्यों का भूमिपूजन भी किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि यह आयोजन जिले के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

शाम को रायपुर वापसी, तय समय के अनुसार पूरा होगा दौरा

कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से वापस रायपुर लौटेंगे। पूरे दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग हाई अलर्ट पर हैं, ताकि सभी कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।

Related Posts

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज बेहद भारी बारिश का अलर्ट, 25-26 सितंबर को भी तेज बरसेंगे बादल; कई इलाकों में बढ़ सकती है परेशानी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अभी जारी है। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव का क्षेत्र तट पार कर अब आगे बढ़ चुका है, लेकिन इसके…

Read more

गणेश विसर्जन पर 2 दिन बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक, इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन और प्रवेश प्रतिबंध

Bilaspur Traffic:  गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बिलासपुर शहर में 24 और 25 सितंबर को यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। जुलूस, झांकियों और विसर्जन के लिए निकलने वाले…

Read more