बालोद के लिमोरा गांव में प्राथमिक से हायर सेकेंडरी तक तीनों स्कूलों में विरोध, प्रशासन से जल्द शिक्षकों की नियुक्ति की मांग

बालोद। जिले के लिमोरा गांव में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। लंबे समय से मांग पूरी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेंडरी स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। तालाबंदी के कारण स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो गईं।

200 विद्यार्थियों के लिए केवल 12 शिक्षक

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के तीनों स्कूलों में करीब 200 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन उनके लिए मात्र 12 शिक्षक उपलब्ध हैं। शिक्षकों की कमी के चलते नियमित कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं मिला समाधान

ग्रामीणों के अनुसार शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर कई बार प्रशासन के समक्ष शिकायत और आवेदन दिए गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। लगातार अनदेखी से नाराज होकर ग्रामीणों ने स्कूलों में तालाबंदी कर विरोध दर्ज कराया।

मौके पर पहुंचे अधिकारी, समझाइश का प्रयास

घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पालकों और ग्रामीणों से चर्चा कर स्कूलों का संचालन सामान्य करने की कोशिश की। साथ ही बच्चों और अभिभावकों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक शिक्षकों की पर्याप्त नियुक्ति नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रह सकता है।

Related Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियां तेज, लोकभवन में अधिकारियों की बैठक

 रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 22 और 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में लोकभवन में अधिकारियों की…

Read more

बच्चों को छोड़ने जा रही स्कूल बस पलटी, सभी बच्चों को आई मामूली चोट

 कवर्धा। ग्राम दामापुर और कापादाह के पास बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही सनराइज पब्लिक स्कूल, बिसेसरा की बस अचानक पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच…

Read more