
सोना : लगातार कई दिनों तक कीमतों में उतार-चढाव के बाद आज सर्राफा बाजार से राहत भरी खबर आई है। बुधवार को 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ और दोनों श्रेणियों के भाव स्थिर बने रहे। हालांकि, चांदी ने आज बड़ी तेजी दिखाई है। इसके दाम में एक ही दिन में 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।सोने की कीमतें स्थिर रहने से खरीदारी की योजना बना रहे ग्राहकों को राहत मिली है, जबकि चांदी की तेजी ने निवेशकों और कारोबारियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।


