दुर्ग में हिस्ट्रीशीटर की हत्या से हड़कंप, कुंदरापारा में पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग :  पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र स्थित कुंदरापारा में रविवार रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। थाने के हिस्ट्रीशीटर लेखराम कोठारी की कुछ अज्ञात लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई।

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी, जांच तेज

घटना की सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है। शुरुआती जांच में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था मृतक

पुलिस के अनुसार, लेखराम कोठारी को हाल ही में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल से रिहा होने के बाद वह वापस अपने इलाके में रह रहा था। रविवार रात उस पर हमला किया गया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास मिले सभी सुरागों के आधार पर मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान जल्द सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Posts

बेमेतरा की ओपन जेल को लेकर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जल्द पूरी करनी होंगी जरूरी व्यवस्थाएं

बिलासपुर। बेमेतरा जिले के ग्राम पथर्रा में शुरू की गई ओपन जेल को पूरी तरह संचालित करने के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आवश्यक तैयारियां तेजी से पूरी…

Read more

नेपाल की त्रासदी के बीच छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा भरोसा, फंसे नागरिकों के लिए तुरंत जारी की मदद की व्यवस्था

रायपुर। नेपाल में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस प्राकृतिक…

Read more