
मध्य प्रदेश: राजगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खुजनेर थाना क्षेत्र में एक कार के तालाब में गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को बाहर निकाला।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी लोग शाजापुर जिले से खुजनेर स्थित खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान भीलखेड़ी जोड़ के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने तालाब में जा गिरी।





