रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में धमतरी में कांग्रेस का प्रदर्शन

धमतरी। प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को धमतरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गांधी मैदान के पास बड़ी संख्या में जुटे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

पुतला दहन के दौरान पुलिस से हुई बहस

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पुतला दहन रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कुछ देर तक हल्की नोकझोंक भी हुई। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई और किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।

ईडी के दुरुपयोग का लगाया आरोप

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों का उपयोग विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने और उन्हें प्रताड़ित करने के लिए किया जा रहा है। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

निष्पक्ष जांच एजेंसियों की उठाई मांग

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जांच एजेंसियों का निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से काम करना आवश्यक है। उनका आरोप था कि एजेंसियों का राजनीतिक उद्देश्य से इस्तेमाल लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, पूर्व विधायक लेखराम साहू सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी।

Related Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारियां तेज, लोकभवन में अधिकारियों की बैठक

 रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 22 और 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में लोकभवन में अधिकारियों की…

Read more

बच्चों को छोड़ने जा रही स्कूल बस पलटी, सभी बच्चों को आई मामूली चोट

 कवर्धा। ग्राम दामापुर और कापादाह के पास बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही सनराइज पब्लिक स्कूल, बिसेसरा की बस अचानक पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच…

Read more