
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित शासकीय बाल सुधार गृह में रविवार रात सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली बड़ी घटना सामने आई। ड्यूटी पर मौजूद नाइट चौकीदार नरेंद्र खांडे की हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच के अनुसार, बाल सुधार गृह में निरुद्ध चार किशोर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया है। सरकंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




