शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला, वर्षों पुरानी अटैचमेंट व्यवस्था खत्म

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर शिक्षा विभाग में लंबे समय से जड़ जमा चुकी अटैचमेंट (संलग्नता) व्यवस्था को DEO के आदेश के बाद पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। DPI से मिले सख्त निर्देशों के बाद डीईओ ने यह बड़ी कार्रवाई की है, जिससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है।

मूल पदस्थापना पर लौटने के सख्त निर्देश

इस आदेश के तहत व्याख्याता, शिक्षक से लेकर भृत्य तक, जो भी कर्मचारी अपनी मूल शालाओं को छोड़कर अन्य जगहों पर अटैच थे, उन्हें सामूहिक रूप से कार्यमुक्त कर दिया गया है। साथ ही सभी कर्मचारियों को मूल पदस्थापना पर लौटने के निर्देश भी दे दिए हैं।

कुछ पदों पर अब भी ‘संशय’ और ‘राहत’

इस कार्रवाई के बीच कुछ विभागों और पदों को लेकर अब भी संशय की स्थिति बनी हुई है। आदेश में मंडल संयोजक, एकलव्य एवं प्रयास विद्यालय के कर्मचारी और छात्रावास अधीक्षक को कार्यमुक्त नहीं किया गया है। इन पदों पर काम कर रहे अधिकारी-कर्मचारी फिलहाल इस आदेश के दायरे से बाहर हैं। फिलहाल, सभी की निगाहें विभाग के अगले आदेश पर टिकी हुई हैं।

  • Related Posts

    बारिश भी नहीं रोक सकी आस्था की डोर, अमलीपदर की जगन्नाथ रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सागर

     गरियाबंद। हल्की बारिश की फुहारों के बीच देवभोग विकासखंड के अमलीपदर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा पूरे धार्मिक उल्लास और परंपरागत गरिमा के साथ संपन्न हुई। मौसम की बाधाओं को…

    Read more

    मातृ सुरक्षा की दिशा में छत्तीसगढ़ का मजबूत कदम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से 14 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

    रायपुर। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयास लगातार सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी संचालन के चलते राज्य…

    Read more