कांग्रेस विधायक विद्यावती सिदार के पति कुंजबिहारी सिदार का निधन, आज पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

 छत्तीसगढ़ : राजनीति से दुखद समाचार सामने आया है। रायगढ़ जिले की लैलूंगा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक विद्यावती सिदार के पति कुंजबिहारी सिदार का निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

आज कुंजेमुरा गांव में होगा अंतिम संस्कार

परिजनों के अनुसार कुंजबिहारी सिदार का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव कुंजेमुरा में किया जाएगा। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। कई जनप्रतिनिधियों और पार्टी नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

राजनीतिक परिवार से था गहरा जुड़ाव

कुंजबिहारी सिदार का परिवार लंबे समय से राजनीति से जुड़ा रहा है। उनके पिता स्वर्गीय प्रेम सिंह सिदार लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके थे और क्षेत्र की राजनीति में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है।

परिवार में उनके पीछे पत्नी विधायक विद्यावती सिदार, पुत्र अभिषेक सिदार और पुत्री प्रेरणा सिदार हैं।

राजनीति में सक्रिय रही हैं विधायक विद्यावती सिदार

विद्यावती सिदार लंबे समय से कांग्रेस संगठन और क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय रही हैं। वे जनपद सदस्य रहने के साथ जिला महिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं।

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस टिकट के लिए मजबूत दावेदारी पेश की थी, हालांकि उस समय पार्टी ने चक्रधर सिंह सिदार को उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद वर्ष 2020 में उन्होंने जिला पंचायत चुनाव भी लड़ा और चुनाव हारने के बावजूद क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहीं।

2023 विधानसभा चुनाव में दर्ज की थी जीत

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा के महिला प्रत्याशी के मुकाबले विद्यावती सिदार को मैदान में उतारा था। चुनाव परिणाम में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुनीति राठिया को 4,176 मतों के अंतर से पराजित कर लैलूंगा विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। उनके पति कुंजबिहारी सिदार के निधन के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

  • Related Posts

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज बेहद भारी बारिश का अलर्ट, 25-26 सितंबर को भी तेज बरसेंगे बादल; कई इलाकों में बढ़ सकती है परेशानी

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अभी जारी है। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव का क्षेत्र तट पार कर अब आगे बढ़ चुका है, लेकिन इसके…

    Read more

    गणेश विसर्जन पर 2 दिन बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक, इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन और प्रवेश प्रतिबंध

    Bilaspur Traffic:  गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बिलासपुर शहर में 24 और 25 सितंबर को यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। जुलूस, झांकियों और विसर्जन के लिए निकलने वाले…

    Read more